शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026–27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 7 मार्च निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 मार्च कर दिया गया है। तिथि बढ़ने से शाहनगर क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।