ब्यौहारी: सेमर पाखा गांव से लापता 20 वर्षीय युवती का नहीं लग पाया सुराग, परिजन परेशान
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सेमर पाखा गांव से लापता 20 वर्षीय युवती का नहीं लग पाया पता परिजन परेशान, शुक्रवार की सुबह जानकारी देते हुए युवती के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री पूनम चौधरी बीते दिनों घर से लापता हो गई थी, मामले की शिकायत थाने में जाकर की थी लेकिन उसका पता अब तक पुलिस नहीं लगा पाई है। जिससे परिजन परेशान है और न्याय की गुहार थाना प्रभारी से लगाई है।