बैतूल नगर: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल, 20 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त ICU में लड़ रहा जंग
बैतूल जिले के गुल्ला ढाने के पास झल्लार क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सतीश पिता दादू बिखारे, उम्र 20 वर्ष, निवासी बेलडाना के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक अ