मुरैना नगर: महाशिवरात्रि पर निकली महाकाल की शाही सवारी, बड़ोखर महाकाल मंदिर पर होगी संपन्न
मुरैना शहर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस बार भव्य और दिव्य शिव बारात निकाली जा रही है ।बता दें कि यह शाही शिव बारात मुख्य मार्ग से होती हुई बड़ोखर में महाकाल मंदिर पर संपन्न होगी। जहां जगह-जगह पुलिस के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं और महाकाल की शाही सवारी का जगह-जगह फूलमाला और पूजा अर्चना कर स्वागत भी किया जा रहा है।