नांगल राजावतान: लवाण में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कलश यात्रा कार्यक्रम में नांगल राजावतान क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
लवाण में भगवान श्री विश्वकर्मा एवं श्री बलदेव महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कस्बेवासियों ने नांगल राजावतान से कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सैकड़ो श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इस अवसर पर जांगिड़ समाज के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जांगिड,तहसील अध्यक्ष बजरंग लाल जांगिड़ सहित सैकड़ो लोगों की मौजूदगी रही।