भीलवाड़ा: प्रताप नगर स्कूल के समीप जेल प्रहरी की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
रामनगर सरेरी निवासी युवक शनिवार दोपहर 3:00 बजे के करीब जेल प्रहरी की परीक्षा देने भीलवाड़ा आया हुआ था इसी दौरान आटूण की ओर जाते समय प्रताप नगर स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया जिसे उपचार हेतु निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल को ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|