फिरोज़ाबाद: विधायक सदर मनीष असीजा ने फ्लाईओवर निर्माण का किया औचक निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश
विधायक सदर मनीष असीजा के ड्रीम प्रोजेक्ट — सी.एल. जैन डिग्री कॉलेज से सुहाग नगर, सुभाष तिराहे होते हुए एसपी सिटी कार्यालय तक बन रहे उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। उन्होंने शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर सेतु निगम के अधिकारियों को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।