कहरा: सौरबाजार थाना के रौता नहर में डूबने से 1 बच्ची की हुई मौत, पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
Kahara, Saharsa | Jul 18, 2025 घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र रौता गांव का है जहां नहर के पास खेलने के दौरान 2 वर्षीय बच्ची खुशी कुमारी का नहर में पैर फिसल गया जिससे गहरे पानी चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस शव परिजनों को सौंप कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गया।