सतनाम पंथ के प्रवर्तक एवं सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के संदेशवाहक गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती पर गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नाहंदा, बोरगहन (फुण्डा) एवं फुलझर (पैरी) में आयोजित जयंती समारोह में सम्मिलित हुए।इस दौरान ग्राम बोरगहन (फुण्डा) में सतनामी समाज खुला मंच निर्माण का भूमि पूजन किया गया।