अररिया: बेलगोरी गांव में मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Nov 10, 2024 अररिया के सिटी थाना क्षेत्र के बेलगोरी गांव मे मारपीट की घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है.