अररिया: लतहरी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक पक्ष के 2 लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Nov 10, 2024 बौसी थाना क्षेत्र के डुमरा के लतहरी वार्ड संख्या 07 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से रविवार को 1 बजे के करीब आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है.