अररिया: पोसदाहा वार्ड संख्या 11 में एक बुजुर्ग ने कीटनाशक दवा का किया सेवन, इलाज के दौरान हुई मौत
Araria, Araria | Nov 10, 2024 नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा वार्ड संख्या 11 में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कीटनाशक दवाई खा ली, जिसके बाद बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा रविवार को 12 बजे के करीब आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया,