दिल्ली कैंटोनमेंट: सागरपुर में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अपराधी को पकड़ा, 94 ग्राम सोना और वारदात में इस्तेमाल औजार जब्त
सागरपुर थाना की पुलिस टीम ने एक इंटरस्टेट क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान बबलू के रूप में हुई है, यह मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस टीम ने इसके पास से 94 ग्राम गोल्ड, घरों के ताले तोड़ने वाला टूल और चाबी बनाने वाले सीजर बरामद किए हैं। इसकी गिरफ्तारी से सागरपुर, केशव पुरम, डाबरी, मायापुरी और गुजरात के सूरत के 6 मामलों खुलासा किया है।