बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र की नोनहर में शनिवार करीब 10 बजे छठ महापर्व से पहले छठिया तालाब की साफ-सफाई की गई। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों ने यह कार्य किया। स्वच्छता पर्यवेक्षक अरविंद कुमार की देखरेख में तालाब के बढ़े हुए पानी को कम कर उसे स्वच्छ बनाने के लिए दवा का छिड़काव किया गया। तालाब के चारों ओर भी सफाई की गई