मगध की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को जनमानस से जोड़ने के उद्देश्य से ‘मगध साहित्य विरासत मंच’ द्वारा रविवार के दिन 12 बजे 4 बजे तक जहानाबाद के मखदुमपुर स्थित बराबर पहाड़ियों की तलहटी में वाणावर काव्य महोत्सव–06 का भव्य आयोजन किया गया। यह महोत्सव साहित्य, इतिहास, पर्यटन और प्रकृति के अद्भुत संगम के रूप में उभरा।