मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने के दौरान जानलेवा हमले में घायल पिता की उपचार के दौरान मौत
Meerut, Meerut | Jun 20, 2024 लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित गांव तातीना में 16 जून को निकट की दुकान पर सामान लेने पहुंची युवती के साथ गांव के दबंगों ने छेड़छाड़ कर दी थी। मामले की जानकारी मिलने युवती का पिता और परिवार के लोग दबंगों का विरोध करने पहुंचे तो दबंगों ने युवती के पिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था।उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम को युवती के पिता की मौत हो गई।