कानपुर: किदवई नगर में दो बसों के बीच दबकर क्लीनर की हुई मौत, चालक को हिरासत में लिया गया
किदवई नगर में रविवार देर शाम बैक कराने के दौरान दो बसों के बीच दबकर चंद्र पाल क्लीनर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक को हिरासत में लिया गया है। किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने रविवार 9बजे बताया कि,नवाबगंज निवासी बस चालक अजय कुमार को हिरासत में लिया गया है।