कानपुर: अशोक नगर में रेस लगाते वक्त अनियंत्रित हुई बाइक, दो गंभीर घायल,देखें सीसीटीवी वीडियो
नजीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती 19 अगस्त की रात को रेस लगाते वक्त एक बाईक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो आज सामने आया है।वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से युवा रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। घटना भयावह है और ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रही है।