मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान दिवस पर दिलाई शपथ
पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा संविधान दिवस पर पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण को मौलिक कर्तव्यों से अवगत कराते हुए संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों सहित राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य लोग रहे।