चूरू: गांव खारिया में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Apr 1, 2026 चूरू जिले के गांव खारिया में सार्वजनिक चारागाह भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने 1 अप्रैल 2026 की दोपहर 1 बजे करीब बताया कि गांव में करीब 30 बीघा चारागाह भूमि राजस्व अभिलेखों में ‘गैर मुमकिन बानी’ के रूप में दर्ज है।