लोहरदगा जिले के हिंडाल्को माइंस से लगभग चार किलोमीटर नीचे स्थित पहाड़ी एवं सुदूरवर्ती क्षेत्र चॉपी ग्राम में विश्व ब्रेल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार, 4 जनवरी 2026 को नालसा नई दिल्ली, झालसा रांची तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।