नगर के मेन बाजार में दीपावली पर्व के चलते भीषण जाम लगा, राहगीर रहे परेशान
Siyana, Bulandshahr | Oct 19, 2025
नगर के मेन बाजार में दीपावली पर्व के चलते भीषण जाम लगने से राहगीर परेशान रहे। रविवार को दीपावली पर्व के चलते नगर के बाजारों में लोगों की संख्या बढ़ने से जाम लग गया। जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बाजार में मौजूद पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जिस कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।