बारां: शाहबाद रोड रघुनाथ वाटिका में महासंघ ने राजस्थान सरकार की सद्बुद्धि हेतु सद्बुद्धि यज्ञ किया
Baran, Baran | Feb 8, 2026 अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर रविवार को शाहाबाद रोड रघुनाथ वाटिका में राजस्थान सरकार की सद्बुद्धि हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया। सरकार 11 फरवरी को बजट पेश करने वाली है। इस बजट में महासंघ के सात संकल्प जिसमें पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने, निजीकरण बंद कर नियमित भर्तियां करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलनरत है।