निरसा/चिरकुंडा: अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर धनबाद के उपायुक्त और एसएसपी ने चिरकुंडा का किया दौरा
उपायुक्त वरुण रंजन, एसएसपी एचपी जनार्दनन और एसपी ग्रामीण ने चिरकुंडा एवं अन्य क्षेत्रों का दौरा किया। इस संबंध में बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के अवसर पर क्षेत्र की विधि व्यवस्था को देखने के लिए दौरा किया जा रहा है। क्षेत्र शांतिपूर्ण है; सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात है।