22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होना है, इसी कड़ी में निरसा मध्य पंचायत के मंदिरों में साज सजावट की गई है। लोगों में ख़ासा उत्साह देखा जा रहा है, रविवार से ही तैयारियां पूरी कर दी गई है। विद्युत साज सज्जा की व्यवस्था मुखिया के द्वारा की गई है।