बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के विलय धाम के पास तेज रफ्तार ट्रक व कार की हुई भिड़ंत, कार चालक की हुई मौत
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के विलय धाम के तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी जिसमें कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर जाम लग रहा है।