धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंझनपुर विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को लगभग 3 बजे सम्पन्न हुई। बैठक में कृषकों द्वारा रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक व असंतुलित प्रयोग से मिट्टी की भौतिक एवं रासायनिक गुणवत्ता को हो रहे नुकसान पर गहन विचार-विमर्श किया गया।