मीनापुर: मीनापुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गोलंबर के समीप दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर.
मीनापुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गोलंबर के समीप गुरुवार की रात दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें दोनों बाइक चालक को हल्की सी चोट आई. वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं दोनों बाइक चालक को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।