जमुई: चकाई में मतदान के दौरान पीठासीन पदाधिकारी हुए बेहोश, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 19, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान के दौरान शुक्रवार को अचानक पीठासीन पदाधिकारी बेहोश हो गए। जिसे देर शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीठासीन पदाधिकारी की पहचान यूपी के प्रयागराज निवासी प्रभात कुमार पाल के रूप में हुई है। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज ल दौरान पीठासीन पदाधिकारी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।