कोंडागांव कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोण्डागांव नुपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार शनिवार को वि.ख.माकड़ी खण्ड शिक्षा अधिकारी सुखराम देवांगन ने उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के ग्राम पंचायत प्रभारी एवं संकुल समन्वयकों की बैठक ली।सभी संकुल समन्वयकों को बताया गया कि 26 जनवरी के उपलक्ष्य में समस्त ग्रामो में उल्लास मेला का आयोजन होना है।