बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के डोडरा गोटिया निवासी युवक का मोबाइल चोरी कर खाते से निकाले गए लगभग 90 हजार रुपए, मामला दर्ज
बारादरी थाना क्षेत्र के डोडरा गोटिया में एक युवक के खाते से पैसे निकाल लिए गए। युवक बाजार में सब्जी खरीदने गया था इस दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद उसके खाते से ₹90000 निकाल लिए गए। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।