उज्जैन शहर: जीवनखेड़ी के करवा माता मंदिर में उमड़ी महिलाओं की भीड़, पति की लंबी आयु के लिए कर रहीं पूजा
पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं आज करवा चौथ का वृत कर रही हैं। ऐसे में उज्जैन के जीवनखेड़ी में स्थित करवा माता के इकलौते मंदिर में महिलाओं की भीड़ लगी है। मंदिर में चौथ माता के साथ देवी पार्वती, रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और संतोषी माता भी विराजमान हैं। महिलाएं अखंड सुहाग की कामना के साथ सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा कर रही हैं। शुक्रवार 2:00 बजे के लगभ