भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत सुंदरपुर वार्ड में किया लाभार्थियों से सम्पर्क
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रविवार को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कैंट विधानसभा के रविदास मंडल के सुंदरपुर वार्ड के बूथ संख्या 130-131 में घर घर जाकर, लाभार्थियों से संपर्क कर मोदी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में चर्चा की। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने घर-घर जाकर लाभार्थियों से मुलाकात की।