गोंडा: शास्त्री नगर निवासी दुष्कर्म के आरोपी को हुई, 20 वर्ष के कठोर कारावास व 1,20,000 रुपए के अर्थ दंड की सजा
Gonda, Gonda | Feb 12, 2024 पीड़िता के साथ दुराचार करने के आरोप में अभियुक्त सहीम खान निवासी शास्त्रीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शासकीय अधिवक्ता अशोक सिंह, कोतवाली नगर के पैरोकार अशोक कुमार के द्वारा निरंतर की गई सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप सोमवार को उक्त अभियुक्त को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश गोण्डा ने 20 वर्ष का कठोर कारावास व ₹1,20,000 के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।