जबलपुर: तिलवारा रोड पर मटर महोत्सव का आयोजन, मटर की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और स्वादिष्ट व्यंजनों पर ज़ोर
“एक जिला–एक उत्पाद” योजना के तहत जबलपुर जिले के लिए चयनित मटर की ब्रांडिंग और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार सुबह लगभग 10 बजे से मटर महोत्सव का आयोजन किया गया। मटर महोत्सव तिलवारा रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह प्रमुख रूप से शामिल हुए।