प्रतापगढ़: गांधी चौराहे पर स्वागत के दौरान संयोजक ने कहा- आदिवासी एकता और संवैधानिक जागरूकता पर होगा फोकस
प्रतापगढ़ शहर के गांधी चौराहे पर आज भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रफुल्लाल कटारा सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान भील प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक रवि बरजोड़, अनुसूचित क्षेत्र आरक्षण मोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल भाई मंसार और भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक किशन भाई वारगी भी मौजूद रहे।