छोटीसादड़ी में सांसद खेल महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का समापन समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने टीमों से परिचय लिया और युवा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।