सासनी: गांव अजरोई नाली निर्माण में प्रधान द्वारा दबंगई से किया जा रहा भ्रष्टाचार, आदेश के बाद नहीं पहुंचे अधिकारी
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव अजरोई में विकास कार्य के नाम पर नियमों की अनदेखी कर ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी करते हुए नाली निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बिना अवैध कब्जे हटवाए नाली निर्माण कार्य कराने का ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। गांव अजरोई के बाहर मुख्य रोड के दोनों तरफ नालियों का निर्माण कराया जा रहा है।