बिहार: इकवाल गंज गांव में एक युवक को काटा सांप ,इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jun 13, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के इकवाल गंज गांव में एक युवक को सांप काट लिया जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया है। युवक इलवाल गंज गांव निवासी टूनटून शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र करण कुमार है। करण कुमार ने बताया कि वो अपना शौचालय में शौच के लिए गया जैसे ही शौचालय के दरवाजा के अंदर पैर रखा सांप पैर के उंगली में काट लिया।परिवार के लोगों ने सांप को मार दिया।