बिहार: पुलिस पर हमला करने के मामले में दो व्यक्ति को डूमरावां गांव से किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Jun 12, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव से पुलिस पर हमला करने के मामले में स्वर्गीय सरयूग प्रसाद के पुत्र रामजतन प्रसाद और संजीत प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दीप नगर थाना प्रभारी नारद मुनि ने बताया कि पुलिस अपराधी के गिरफ्तारी के लिए डुमरावां गांव गई थी। पुलिस को देख यह लोग रोडे़बाजी करने लगे जिन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया।