बिहार: सोहसराय रेलवे हॉल्ट के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Jun 12, 2024 सोहसराय रेलवे हॉल्ट के पास बुधवार को ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के भादवा गांव निवासी स्व सरयुग महतो के 55 वर्षीय पुत्र राजीव नंदन के रूप में की गई । परिवार के लोगों ने बताया कि राजीव नंदन बिहार शरीफ के इलाज कराकर लौट रहे थे उसी दौरान सोहसराय हॉल्ट के पास ट्रेन से कट गए जिससे इनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई।