चूरू: रतनगढ़: वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान चूरू जिले के रतगढ तहसील गांव भानुदा में क्रैश, पायलट और को-पायलट हुए शहीद
Churu, Churu | Jul 9, 2025 चूरू जिले के रतनगढ के गांव भाणूदा बुधवार दोपहर 1.30 बजे भारतीय वायु सेना का जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया । इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट शहीद हो गए हैं। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वहां बड़े इलाके में फाइटर जेट का मलबा बिखरा पड़ा है। भारतीय वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है।