रविवार 1:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर तुलसीपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सप्त शक्ति कार्यक्रम किया गया जिसमें महिलाओं को कुटुंब प्रबंधन एवं पारिवारिक एकता पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण एवं पारिवारिक एकता को बढ़ावा देना रहा जिसमें गायत्री परिवार की बहनों द्वारा जानकारी दी गई बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें मौजूद रही।