मुरादाबाद: पाकबड़ा थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने जा रही 5 साल की बच्ची को जंगली कुत्ते ने बनाया अपना निवाला, 4 से 5 जगह काटकर घायल
पाकबड़ा इलाके के शनिवार के बाजार मोहल्ले में 5 साल की आयशा घर से ट्यूशन पड़ने के लिए जा रही थी, जहां रास्ते में जंगली कुत्ते ने उसको अकेला पाकर हमला कर दिया, आयशा को 4 से 5 जगह काट कर गंभीर रूप से घायल के दिया, आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल लेकर आया गया,जहां उसका उपचार किया जा रहा हैं. डॉक्टरों का कहना है, बच्ची की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।