मुरादाबाद: कटघर थाना क्षेत्र में डीपीजीस की वैन में अचानक चलते चलते लगी आग, वैन में बैठे 15 बच्चों की जान बाल बाल बची
थाना कटघर इलाके के पंडित नंगला बायपास स्थित डीपीजीएस की वैन में रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचने पर बच्चों को लेकर आ रही वैन में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कूल वैन आग का गोला बन गई। जानकारी के अनुसार हादसे के समय वैन में 15 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। जिन्हें लेकर वैन स्कूल आ रही थी, गनीमत रही कि वैन में गड़बड़ी की आशंका होने पर ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी।