कैम्पियरगंज पुलिस ने 10 वर्षीय नाबालिग बालिका से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय हीरालाल साहनी के रूप में हुई है। वह राजपुर गाँव के मोदीगंज का निवासी है। यह मामला अक्टूबर माह का है।