हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में सुमेरपुर लायंस ने सुमेरपुर गोल्फ को फाइनल में हराया, आयोजन बीएससीएल ने कराया था
सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में आयोजित बीएससीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सुमेरपुर गोल्फ एवं सुमेरपुर लायंस के मध्य खेला गया। जिसमें सुमेरपुर लायंस ने बगैर विकेट खोये आठ ओवर में मैच जीत लिया। विजेता एवं उपविजेता टीम को एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।