बुधवार को नगर निगम विभाग के द्वारा मार्ग के बगल अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण व पटरी दुकानदारों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। नगर निगम की इस कार्यवाही को देख पटरी दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा है। विभाग ने नैनी लेप्रोसी से एडीएम मोड तक अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दिया कि अगर दोबारा दुकान लगाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।