कर्वी के लोढ़वारा गांव में आज गुरुवार की सुबह 9 बजे गर्म दूध से 8 वर्षीया बालिका भूमि पुत्री सोनू जल गई। परिजनों ने बताया कि घर में ही चूल्हे में दूध पक रहा था ,तभी भूमि वहीं से खेलते हुए भागी और खौलते हुए दूध के ऊपर गिर गई। वहीं परिजनों ने भूमि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज किया जा रहा है।