सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी बाईपास पर एक कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गलत दिशा से आ रही बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी ।हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं घटना के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।